फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी की बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..दयानन्द नर्सिंग होम व सरोजनी अग्रवाल के घर की आ की स्थिति......संवाद
विज्ञापन
मेरठ। सीबीआई ने पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलेें बढ़ेंगी। उन पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज की मान्यता में घूसखोरी का आरोप है। शिवानी मेडिकल कॉलेज की सहायक प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन

खरखौदा स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में आवेदन किया गया था। यहां अभी 150 सीटें हैं। इस पर एनएमसी की टीम जांच करने के लिए एनसीआर मेडिकल कॉलेज आई थी। आरोप हैं कि 50 सीटें बढ़ाने के लिए जो दावे किए गए थे, वह यहां नहीं मिले, बल्कि अनुकूल मान्यता रिपोर्ट के लिए फर्जी फैकल्टी की तैनाती दर्शाई गई। काल्पनिक रोगियों का पऱवेश और फैकल्टी में इलाज दिखाया गया। फैकल्टी की उपस्थिति दिखाने के लिए बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ की गई। मान्यता रिपोर्ट के लिए एनएमसी को मोटी रिश्वत का ऑफर दिया गया।
-
सीबीआई ने पहले रिपोर्ट दर्ज की, फिर मारा छापा
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमएसी) मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों की मान्यता देती है। मान्यता देने से पहले वह छानबीन करती है कि जिस मेडिकल कॉलेज को सीटें दी जानी हैं, वहां मानक पूरे हैं या नहीं। एनएमसी और केंदऱीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को छानबीन में पता चला कि मेडिकल कॉलेजों की मान्यता के लिए घूसखोरी चल रही है। इस पर सीबीआई ने 30 जून को डॉ. सरोजिनी अगऱवाल की बेटी डॉ. शिवानी अग्रवाल समेत 35 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मंगलवार को लखनऊ में सीबीआई द्वारा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर घूसखोरी करने वाले तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। 40 स्थानों पर छापा मारा, जिनमें इनमें डॉ. सरोजिनी अग्रवाल का बेगमपुल के पास आवास और खरखौदा में उनका नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भी शामिल रहा। यहां नौ घंटे तक जांच पड़ताल की। मेडिकल कॉलेज से संबंधित पत्रावलियां कब्जे में लीं।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज में दिखीं सामान्य गतिविधियां

खरखौदा। बुधवार को पहले की भांति एऩसीआर मेडिकल कॉलेज में बुधवार को सामान्य गतिविधियां दिखाईं दीं। सभी कामकाज अन्य दिनों की तरह किए गए। ओपीडी में चिकित्सकों सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी अग्रवाल भी रोजमर्रा की तरह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें