फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गृहकलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर की शकुंतला कॉलोनी में गृहकलह से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि शकुंतला कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय विक्रम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस की जांच में मामला गृहकलह से जुड़ा हुआ पाया गया। परिजनों ने इस मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया और थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें