सिर्फ वापस घर चलने की बात पर दे दिया था तीन तलाक
राबिया ने बताया कि 30 जनवरी 2017 को वह अपने पति राव मुनीर के साथ उसके पति की रिश्तेदारी में जयपुर गई थी। वहां एक सप्ताह रहने के बाद जब उसने अपने पति से अपने घर वापस चलने के लिए कहा तो उसके पति राव मुनीर ने एक दिन बाद जाने के लिए कहा। जब उसने उसी दिन घर वापस चलने के लिए कहा तो राव मुनीर नाराज हो गया। उससे कहा कि वह उसके साथ रहने के लायक नहीं है, अभी से वह उससे रिश्ता खत्म कर लेगा। उसने उसी समय तलाक, तलाक, तलाक कह दिया।
50 साल से अधिक उम्र का है पति का मामा
राबिया ने आरोप लगाया कि जयपुर से वापस लौटने के बाद उसके पति राव मुनीर ने उससे कहा कि उसे उसके साथ रहना है तो उसके मामा के साथ हलाला करना होगा। अथवा उसके छोटे भाई के साथ हलाला करना होगा। राबिया ने बताया कि राव लईक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं, जिसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है।
कोर्ट में दर्ज कराए बयान
महिला थाने में दर्ज मामले में सोमवार को पुलिस ने राबिया के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। जहां उसने अपने पति और अन्य ससुरालियों द्वारा किए गए उत्पीड़न के बारे में बयान दिए। राबिया ने अपने पति पर हलाला के लिए उसका दो बार गर्भपात भी कराने का आरोप लगाया।
आईओ पर लगाया गुमराह करने का आरोप
राबिया ने आरोप लगाया कि महिला थाना प्रभारी इस मामले की जांच कर रहीं हैं। महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने मामले की फाइल को मीडिएशन में भेज दिया और उसे जानकारी नहीं दी। उससे एक प्रार्थना-पत्र तहरीर की तरह लिखवाकर ले लिया। उसे ही बयान बनाकर जांच अधिकारी ने मीडिएशन में दे दिया, जबकि दो तारीख भी लग गई। उसे पता ही नहीं चल पाया। जब उसे रिश्तेदारों के माध्यम से पता चला तो उसने इस पर आपत्ति जताई। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद जांच अधिकारी ने उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए। इस बारे में जांच अधिकारी सरिता सिंह का कहना है कि उन पर आरोप गलत हैं। इसकी सूचना उन्होंने पहले ही दे दी थी।
मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि राबिया ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति राबिया पर अपने मामा एवं भाई के साथ हलाला के लिए दबाव बना रहा है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। कोर्ट में बयान भी दर्ज करवा दिए गए हैं। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।
हाजी इकबाल का करीबी है राव लईक
आरोपियों में शामिल राव लईक अहमद बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का करीबी है। नोएडा में कंपनी ग्रांड पीक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में दोनों पार्टनर भी हैं। जिन पर नोएडा के एक थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/