माछरा। केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को राहत दिलाने के लिए राज्यसभा में बिल पास कराया है। इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए बेहतर प्रयास बताया है। कहा कि अब यह प्रथा खत्म हो जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मौहम्मद इरफान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को उत्पीड़न से निजात दिलाई है। तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म था। असीलपुर निवासी भाजपा नेता आकिब मुखिया ने कहा कि तीन तलाक के डर से कई महिलाएं उत्पीड़न बर्दाश्त करती रहती थीं। अब कानून बनने से उन्हें डरने की जरूरत नहीं रहेगी। भाजपा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक जाकिर खान का कहना है कि अब महिलाओं को नई ताकत मिली है। इससे तलाक के नाम पर महिलाओं का शोषण नहीं होगा। इस कानून की प्रशंसा की जानी चाहिए। मुंडाली के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य नईम तोमर ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर बीबी के तलाक दिया जाता था। इससे उनकी जिंदगी खराब हो जाती थी। अब इस अत्याचार पर अंकुश लगेगा।