फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने की छेड़छाड़, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक नवविवाहिता ने सात माह पहले मौलवी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया। ससुराल वालों ने दहेज उत्पीड़न तो देवर ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। शिकायत करने पर पति ने उसे जबरन मायके छोड़ दिया। विरोध करने पर फोन पर ही तीन तलाक देकर पति ने दूसरी जगह निकाह कर लिया। पीड़ित ने थाना भावनपुर पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि मूल रूप से खतौली (मुजफ्फरनगर) के एक गांव का निवासी एक मौलवी उसी के गांव की मस्जिद में रहता था। करीब सात माह पूर्व उसने मौलवी से मेरठ रजिस्ट्रार कार्यालय में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद वह मौलवी के साथ खतौली स्थित ससुराल में रहने लगी थी। लेकिन उसकी सास, ससुर और ननद ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि एक दिन घर में अकेले होने के दौरान उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतों पर उतर आया। उसने अपने पति को इसके बारे में बताया तो पति ने चुप रहने का दबाव बनाया। ज्यादा कहने पर पति उसे मायके छोड़ गया।
पीड़िता के अनुसार उसने मायके से पति से फोन पर बातचीत की तो उसने फोन पर ही तीन बार तलाक कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद पति ने कहीं दूसरी जगह निकाह भी कर लिया। भावनपुर पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। वहीं, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें