गायक अजय पाठक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अजय पाठक की गाड़ी हरियाणा के पानीपत में जली हुई हालत में मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की डिग्गी में लापता अजय पाठक के बेटे भागवत का शव मिला है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पानीपत पुलिस ने वहां के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्थानीय पुलिस स्पष्ट रूप से इस संबंध में अभी कुछ नहीं बता रही है। लोकल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी अपने स्तर से दिखाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि संभवत दोपहर बाद या शाम को पत्रकार वार्ता में घटना की जानकारी दी जाएगी।
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि शामली से अजय पाठक के परिजन मृतक बच्चे भागवत का शव लेने पानीपत गए हैं। यह सारी कार्रवाई पानीपत शहर के सदर थाने में चल रही है। पानीपत के सदर थाने में ही वहां की पुलिस ने इस घटना के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।
गायक व पत्नी और बेटी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि घटना बहुत दुःखद व दर्दनाक है, डीजीपी यूपी सहित सभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर तुरंत घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।