मेरठ। होली का त्योहार संपन्न होते ही बिजली ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
होली के अवसर पर शासन ने भरपूर बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए थे। त्योहार संपन्न होते ही कटौती शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को शहर के लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, हापुड़ रोड, नौचंदी, टाउन हाल, लेडीज पार्क, एमईएस, कंकरखेड़ा, अमन विहार, अम्हैड़ा, सेंट लुक्स, सिविल लाइन, टीपीनगर, शारदा रोड, माधवपुरम आदि बिजलीघर क्षेत्र में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन करके जानकारी लेते रहे। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि फाल्ट आदि होने पर ही बिजली आपूर्ति बाधित होती है। शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति हर हाल में दी जा रही है।