फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में उमड़े शहरवासी 

Mon, 15 Aug 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
विज्ञापन
‌बच्चा पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत रविवार को 101 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा निकाली गई। इसमें पूरा शहर उमड़ पड़ा। तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ लग गई। यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सपा नेता परविंद्र ईशु, कमलदत्त शर्मा, सीओ सदर रणविजय सिंह और भाजपा नेता अंकित चौधरी ने किया। भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज गया। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति गीत बजते चल रहे थे। इसके पीछे युवा थिरकते चल रहे थे।

यात्रा बच्चा पार्क सिटी सेंटर स्थित अमर उजाला सिटी कार्यालय से प्रारंभ होकर जीआईसी, थापरनगर, बेगमपुल, दिल्ली रोड सोतीगंज, भैसाली रोडवेज बस अड्डा, जली कोठी से शहीद स्मारक होते हुए भैसाली मैदान पहुंची। सभी युवा कमांडो की ड्रेस में थे। यात्रा में मलियाना निवासी देवेंद्र प्रजापति, सुनीत सैनी, अरुण कुमार, नवीन कुमार, रोमी, प्रमोद सैनी, मुकुल गोला, रजनीश कुमार, गौरव सैनी, मनीष कुमार, दीपक कुमार, मोनू कुमार, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, पवन कुमार, अरविंद -अन्नू, विनीत सहानिया, उमेश सहानिया, राकेश प्रजापति, प्रदीप कुमार सहानिया, परविंद्र कुमार, पिंटू, अंकुर, मुकेश कुमार, अविनाश सिंह, संजय सैनी, शंकर सैनी, शिवम, किशन कुमार, आकाश, नीटू सहानिया, लोकेश कुमार, अशोक मंगतराम, अरविंद, विशाल मित्तल, अजय और भाजपा नेता अंकित चौधरी, कांग्रेस नेता इमरान, विनीत चपराना, यश गुप्ता, अभिषेक जैन, आकाश बालियान, सौरभ, रॉकी, सौरभ शर्मा, तनु, शुभम अग्रवाल, मोहित सिवाच, शेखर चौधरी, आशु सांगवान, शिवम रस्तोगी, रोहित नानपुर, सचिन हूण, सचिन त्यागी, अरुण सिंह, विकास प्रधान, आशू गोस्वामी शामिल रहे। 
विज्ञापन


पुष्प वर्षा से किया तिरंगे का स्वागत 
101 फीट लंबे तिरंगे का स्वागत करने को शहर की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां थापरनगर के सामने सपा नेता परविंद्र ईशु ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। बेगमपुल पर सपा नेता महेश चावला के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। आबूलेन, बेगमपुल व्यापार संघ के व्यापारियों ने भी तिरंगे का उत्साह के साथ स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुलिस ने व्यवस्था संभाली। शहर में कहीं भी जाम नहीं लगने दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें