फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने के विरोध में मंगलवार को कस्बे में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल युवाओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए और केंद्र सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

रैली टिंकू गुर्जर के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में बजरंग दल, विहिप, भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली मीठेपुर मार्ग से होते हुए टैंपों चौराहा, सैनी चौराहा, टंकीयान, चिंदौड़ी रोड, शिव बड़ा मंदिर, सैनी नगर, खारा कुआं आदि मोहल्लों से होकर गुजरी। रैली में शामिल भाजपा नेता मोहन सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में इस समय हालात बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार अत्याचार रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश सरकार से वार्ता कर ठोस कदम उठाने, बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को भारत बुलाने की व्यवस्था करने की मांग की। रैली में शुभम, सत्यम, राजेंद्र, अशोक, चिंटू, ऋतिक, नितिन, अभिषेक, राजेंद्र, राजू, अंकुर, शिवम, मोंटी, वरुण, कवि, गौरव, छोटू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें