मेरठ। आजादी के जश्न मनाने के लिए लोगों ने बाइक रैली और पैदल यात्रा व घर पर तिरंगा लहराने के लिए डाकघर से 25 रुपये में 30 मीटर तिरंगा खरीदा।
कैंट डाकघर और सिटी डाकघर में 25 रुपये में तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में सिटी डाकघर में 80 तिरंगे काउंटर पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके साथ थोक में लोग तिरंगा खरीदने पहुंच रहे हैं। बाहर दुकान पर इसकी कीमत 50 से सौ रुपये तक है वहीं डाकघर में 25 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राना ने बताया कि लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगा उपलब्ध है सभी डाकघरों में भी पर्याप्त मात्रा में वितरित भी किया गया। ब्यूरो