फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में 1800 छात्राओं ने लिया भाग

विज्ञापन
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में तिरंगा रेली निकली गई.
विज्ञापन
मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में 1800 छात्राओं ने भाग लिया। भारत माता, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार भगत सिंह और सरोजिनी नायडू की वेशभूषा में छात्राएं रैली में आईं। तिरंगा रैली विद्यालय से वैली बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, ठठेर वाड़ा से होती हुई वापस विद्यालय आई। वैली बाजार व्यापार संघ, घंटाघर व्यापार संघ और सर्राफा बाजार व्यापार एसोसिएशन ने सभी छात्राओं का स्वागत किया। प्रधानाचार्य रश्मि, उप प्रधानाचार्य शबाना, प्रबंध समिति के उपमंत्री विनोद राठी, अनिल माहेश्वरी, सतीश राठी, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अनिल शारदा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें