संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सशस्त्र सेना ध्वज दिवस पर रविवार को जिला सैनिक बोर्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह तथा एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने लोगों से देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में योगदान करने की अपील की और सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 1962 युद्ध के वीर पूर्व नायक रामपाल की स्मृति में उनका चित्र कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा बोर्ड परिसर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर रणबीर सिंह, वेटरन एसपी सिंह, कर्नल राजेश त्यागी, ग्रुप कैप्टन याकूब, हर्ष गोयल, अश्विनी गुप्ता, अहलकार सिंह नागर, सुभाष चंद्र नागर, रामपाल, त्रिलोक सिरोही आदि मौजूद रहे।