फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल में पेपर के लिए गई 12वीं की छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में चार दिसंबर को 12वीं की छात्रा स्कूल में पेपर देने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं लगने पर परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

हाईवे स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 18 वर्ष की बेटी एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। चार दिसंबर को वह सुबह के समय परीक्षा देने गई थी। जब देर शाम तक वह नहीं आई। स्कूल जाकर जानकारी ली तो बताया कि छात्रा स्कूल नहीं आई थी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में छात्रा की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। परिजनों ने छात्रा के नंबर पर संपर्क किया था। छात्रा का मोबाइल बंद आ रहा था। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें