फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व एमएलसी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रोहटा। रासना में पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश त्यागी की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान
विज्ञापन
रोहटा। गांव रासना में पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश त्यागी की 19वीं पुण्यतिथि उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाई गई। परिवार के सदस्य, क्षेत्र के लोग और शिक्षण संस्थाओं के स्टाफ ने पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान ओमप्रकाश त्यागी 21 महीने तक कारागार में निरुद्ध रहे। इसके अलावा वह श्री शालिगराम शर्मा परिन्यास परिषद ट्रस्ट रासना के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष भी थे। प्रबंध समिति के मंत्री प्रदीप त्यागी ने बताया कि शनिवार को ओम प्रकाश त्यागी की पुण्य स्मृति में डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ब्रजपाल त्यागी के नेतृत्व में लगभग 20 चिकित्सकों की टीम शामिल होगी। इस अवसर पर राजीव त्यागी, डॉ नंदकुमार, डॉ. तेजवीर सिंह, केपी सिंह, गजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें