मेरठ। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने बुधवार को वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी ब्राह्मण हॉस्टल में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता सेनानी महावीर त्यागी व प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कर्नल अमरदीप त्यागी ने कहा कि महावीर त्यागी संविधान सभा के सदस्य और पंडित नेहरू सरकार में रक्षा संगठन मंत्री थे। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में अहम योगदान दिया।
1947 में हुए दंगों को रोकने के लिए त्यागी पुलिस की स्थापना और डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति बनवाने में अहम योगदान दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि पूर्व सांसद व आर्य समाज के विद्वान प्रकाशवीर शास्त्री एक सच्चा आर्य समाजी और प्रखर वक्ता थे। संसद में महर्षि दयानंद सरस्वती जी चित्र भी प्रकाशवीर शास्त्री ने ही लगवाया था। उन्होंनने वेदों को अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि आज समाज के नौजवान को सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। किसान नेता कुलदीप त्यागी ने कहा कि आज हमें अपनी वीर शहीदों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। त्यागी हॉस्टल प्रधान सुनील त्यागी ने कहा कि अगले वर्ष यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जाना चाहिए। वार्डन सचिन त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज को यूपी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। बैठक में प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र वीर त्यागी, जनेश्वर त्यागी, मानवेंद्र त्यागी, महेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, राजन त्यागी, आशीष त्यागी चंदसारा आदि उपस्थित रहे।
सूरजकुंड स्थित महापौर कैम्प कार्यालय पर भाजपा के पार्षदों की बैठक आयोजित हुई। स्रोत : भाजपा।