जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास में पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अनवार कुरैशी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता अनवार कुरैशी ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। सुशील चौहान ने कहा कि डॉ. कलाम एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने पूरे देश को ही अपना परिवार मान लिया था। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. कलाम के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अकरम, सुशील चौहान, मनव्वर चौहान, रोशन, उमर मोहम्मद, राजू, विजय, अबरार कुरैशी, फरहान कुरैशी, मुस्तकीम सिसोला आदि उपस्थित रहे।