फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जुलाई में दिवंगत पेंशनरों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोषागार स्थित पेंशन कक्ष में जुलाई माह में दिवंगत हुए पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पेंशनरों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सहारनपुर-मेरठ मंडल प्रभारी बनी सिंह चौहान ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम कार्यदिवस पर पेंशन कक्ष में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है, जिससे संबंधित माह में दिवंगत हुए पेंशनरों की जानकारी भी कोषागार को प्राप्त हो जाती है। कार्यक्रम में बनी सिंह चौहान, एके गोयल, एसबी शर्मा, डीके अग्रवाल, जयभगवान शर्मा, सी खरे, सतपाल शर्मा, रविंदर सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें