सरधना। गांव अलीपुर स्थित कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में भगत सिंह और राजा राम मोहन राय की जयंती मनाई
सरधना। गांव अलीपुर स्थित कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह और महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने दोनो महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने सरदार भगत सिंह के बलिदान, साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। वहीं, राजा राम मोहन राय के सामाजिक सुधारों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और छात्रों को राष्ट्र सेवा व सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं को इतिहास से जोड़ने और उन्हें देश के महापुरुषों के विचारों से प्रेरित करने का कार्य करते हैं।