सुनील कैथवास
मेरठ|
पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा ई ब्लॉक शिव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में क्लब निदेशक पीयूष गोयल ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की। कार्यक्रम के दौरान माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। वक्ताओं ने हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयुष,पीयूष ,निशांत रावल, अमित कुमार गुप्ता, रोली गोयल , एस के त्यागी, पदमा, संगीता, इंदु, रिंकू, पूनम, सुनील आदि मौजूद रहे।