लावड़ में भाजपा नेता उत्कृर्ष पुंडीर बैठक करते हुए
लावड़। भाजपा नेता उत्कर्ष पुंडीर ने पटायतान मोहल्ले में बैठक कर क्षेत्रवासियों से 15 नवंबर को दौराला में पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने की अपील की। पुंडीर ने बताया कि सरधना के तीन बार विधायक रहे रविंद्र पुंडीर की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। दौराला स्थित एमबी फार्म हाउस में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें गणमान्य लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। भाजपा जिला मंत्री अनिल सैनी और नेता मोहन सैनी ने रविंद्र पुंडीर के योगदान को सराहा। उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा और राजनीति में उल्लेखनीय कार्य किए। बैठक में नामित सभासद ब्रह्मसिंह कश्यप, रविकांत सैनी, दीपक सैनी, जसपाल सैनी, उमेश कश्यप, मनोज सैनी, दुष्यंत राजवंशी, वैभव राजवंशी, सोनू प्रजापति, प्रदीप जाटव और सुरेंद्र सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लावड़ में भाजपा नेता उत्कृर्ष पुंडीर बैठक करते हुए