फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को सुरक्षा-अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
सरधना। छुर स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भ
विज्ञापन
सरधना। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने शुक्रवार को श्री गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मीनाक्षी भराला ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने किसी भी परेशानी में बिना संकोच शिकायत करने को कहा। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। मीनाक्षी भराला ने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार सहन करने की बजाय शिकायत करें। महिला उपनिरीक्षक रितु राणा ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में पुलिस और सरकारी सहायता व्यवस्था के बारे में भी बताया। भाजपा नेता सतेंद्र भराला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें