संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वाराणसी में नौ फरवरी से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 20 जनवरी से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में ट्रायल्स किए जाएंगे। कुश्ती कोच जबर सिंह सोम ने बताया कि बालक वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन व बालिका वर्ग में फ्री स्टाइल की टीमों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक भार वर्ग में एक किलोग्राम की छूट दी जाएगी।
बालक वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में 45 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 71 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 92 किलोग्राम और 110 किलोग्राम के मुकाबले आयोजित होंगे, जबकि बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 69 किलोग्राम और 73 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले किए जाएंगे। ट्रायल्स में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 2009 के बाद हुआ है। खिलाड़ियों को अपने साथ माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आवश्यक है।