मेरठ। अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च तक तमिलनाडु में किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी भाग लेगी। इसके लिए सभी जिलों में जिला टीम का चयन होगा। उसके बाद जिला टीम से पहलवान प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया ट्रायल चौधरी चरण सिंह स्थित रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में होंगे। ग्रीकाे रोमन और फ्री स्टाइल टीम का चयन किया जाएगा। इसमें जिले से सैकड़ों की संख्या में पहलवान प्रतिभाग करेंगे। संवाद