मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल सर्किट हाउस में चार फरवरी को महिलाओं की शिकायतों पर जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने रविवार को बताया कि महिलाओं के प्रति भेदभाव, मूलक व्यवस्था स्थिति और प्रावधानों को खत्म करने, महिलाओं की गरिमा व सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल 11:00 बजे जनसुनवाई करेंगे। अनुपम यादव ने पीड़ित महिलाओं से लिखित शिकायत के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। संवाद