मेरठ। जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक हरदोई में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ट्रायल 26 अक्तूबर को किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व सचिव मनोज कनौजिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कालेज में होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ऊंचाई, वजन और आयु का कुल इंडेक्स 250 होना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। संवाद