मेरठ। जेएसएम स्कूल में चल रहे प्रथम राइजिंग अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जेपी क्रिकेट एकेडमी और टीएपीएस एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जेपी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत प्राप्त की। जेपी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। इसमे आदित्य त्यागी ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। यथार्थ सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। टीएपीएस एकेडमी की ओर से प्रखर ने दो विकेट और हिमांशु और आर्यन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 24 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अरहान अहमद ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। गेंदबाजी में वंश भड़ाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए। यश ने 2 विकेट लिए। वंश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच सनी भाटी, कोच अनंत विश्नोई, सचिन यादव, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद