फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेशीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 15 को दोपहर बाद तीन बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल के ट्रायल 16 को सुबह 11 बजे से होंगे।
वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 12 को दोपहर बाद 3 बजे से जेपी एकेडमी मवाना रोड पर होंगे। मंडल के ट्रायल सुबह 11 बजे से जेपी एकेडमी में होंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता 22 से 23 अक्तूबर तक रायबेरली में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 14 को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर के ट्रायल 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित आलंपिया स्वीमिंग एकेडमी में सुबह 11 बजे से होंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 को आजमगढ़ में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 14 से 15 अक्तूबर तक ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में दोहपर 2 बजे से होंगे। मंडल के ट्रायल 16 अक्तूबर को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में दोपहर 2 बजे से होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें