संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मेरठ बिजनौर मार्ग पर ट्रांसलेम स्कूल के सामने कई पड की शाखाएं टूटी।
एक शाखा तो स्कूल के बाहर खड़ी बस पर जा गिरी। जिससे गाड़ी में मामूली नुकसान हुआ परंतु गनीमत रही कि उस समय बस में कोई नहीं था मवाना मखदुमपुर मार्ग पर भी आंधी में वृक्ष सड़कों पर गिर गए। जिससे काफी समय तक आवागमन ठप रहा। वनकर्मियों ने राहगीरों की मदद से टूटे वृक्षों को हटाकर आवागमन सुचारु कराया। बस्तौरा नारंग गांव में पेड़ टूटने और कुछ किसानों के घरों की टीन शेड उड़ने से नुकसान हुआ। विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई।हस्तिनापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता सतबीर सिंह ने बताया कि 15 से 20 स्थानों पर लाइनें प्रभावित हुई थीं। विभागीय टीमों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर आबादी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मेरठ बिजनौर मार्ग पर दो वृक्ष गिरे बाकी शाखाएं टूटी हैं।