फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आधी-बारिश के करण पेड़ व बिजली के खंबे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। बृहस्पतिवार देर रात तेज आंधी के साथ आई बारिश के कारण नंगला काटर, नैडू, बड़ा गांव, दांदूपुर, नागौरी आदि गांव में बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। नंगला काटर और नागोरी के जंगल में बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त बिजली निगम के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद पेड़ों को हटाकर बिजली चालू कराई। बारिश होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रात भर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हुए। अवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जंगल की लाइट में अभी फॉल्ट है। उसे भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें