फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
एन सी सी बटालियन में पौधारोपण करते एन सी सी कैडेट्स आदि। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान एवं उप कमान अधिकारी के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता और सूबेदार चिन्मय दास के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रहे। उप कमान अधिकारी व मुख्य अतिथि ने सहजन का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। एएनओ, पीआई स्टाफ और कैडेट्स ने सहजन, नीम, पीपल, बरगद, सागौन और सिंदूर आदि के पौधे रोपे। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर पौधरोपण को अनिवार्य बताया। कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह ने कैडेट्स को रोपे गए पौधों की एक वर्ष तक देखभाल करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कैडेट्स और पीआई स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें