फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक में वृक्षारोपण कराते हुए ग्रामीण फाेटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान और उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के पांचली खुर्द स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृत्व सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 35 करोड़ पौधरोपण के ऐतिहासिक लक्ष्य को जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसकी संतान की तरह देखभाल व संरक्षण करना चाहिए।
इस मौके पर राकेश कश्यप, आयुष चपराना, मनोज चौधरी, जितेंद्र चपराना, जितेंद्र जाटव, मदन पाल सिंह, डॉ. ओपी तोमर, आदित्य जानी, सीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल अग्रवाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें