मेरठ। गढ़ रोड गांधी आश्रम जादूगर का बाग केभगवान परशुराम राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक सिसोदिया ने धरती माता एवं गो पूजन के साथ पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन, नीम, रुद्राक्ष, आंवला, गुलमोहर, बेलपत्र सहित विभिन्न छायादार, फलदार, औषधीय एवं पुष्पीय पौधे लगाए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को निशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश गौड़, मुकेश शर्मा, मधुमय शर्मा, डॉ. हरीशचंद्र शर्मा, विवेक गौड़, अनिल गोयल, रतनलाल, कन्हैया शर्मा रहे। संवाद