फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर गिरा पेड़, पुलिस ने हटवाकर सुचारु कराया यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। तारापुर मुख्य मार्ग पर बामनौली के पास देर रात पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना रात करीब 2:30 बजे की है। सड़क पर पेड़ पड़ा होने के कारण वाहनों का आवागमन रुक गया और कई वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इसी दौरान पीआरवी-112 में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। रात के अंधेरे में सड़क पर पेड़ पड़ा होने से तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। समय रहते पेड़ हटने से वाहन चालकों को राहत मिली और संभावित हादसा टल गया।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें