फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आथोऱ्स्कोपी से इलाज शुरू, पहला आपरेशन हुआ सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरीजों के लिए खुशखबरी है। यदि आपके शरीर के लिगामेंट टूट जाए तो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब मेडिकल कॉलेज में ऑर्थोस्कोपी से इलाज मुमकिन हो गया है। सिर्फ 1 इंच का चीरा और दूरबीन की मदद से आपके लिगामेंट को जोड़ने के इलाज की फ्री सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा अब तक प्राइवेट अस्पतालों में ही थी। यूपी सरकार की ओर से करीब 50 लाख कीमत की ऑर्थोस्कोपी की मशीन उपलब्ध करा दी गई है। इससे पहला सफल ऑपरेशन भी मेडिकल के ऑथोपेडिक की टीम ने किया है। बिजनौर की रहने वाली मीनाक्षी के दाहिने पैर के लिगामेंट टूट गए थे। प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन के 80 हजार से एक लाख रुपये मांगे गए, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर मीनाक्षी ने मेडिकल में अपना ऑर्थोस्कोपी का ऑपरेशन कराया। ऑर्थोपेडिक के एचओडी डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, डॉ. शशांक जिंदल, डॉ. क्षितिज और टीम सफल ऑपरेशन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें