सरूरपुर। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में शामिल चेयरमेन व सभासद। आयोजक
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा कार्यालय में विकसित भारत विकसित प्रदेश के तहत संकल्प शताब्दी कार्यक्रम अभियान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साेमवार को आयोजित गोष्ठी में नगर पंचायत हर्रा के चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता से कस्बे के साथ प्रदेश और देश का विकास संभव है। वहीं अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने शासन द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से सुझाव देने के लिए भी प्रेरित किया। इस माैके पर सभासद नौशाद, नबी शेर, ताहिर, इरशाद, जावेद, इमरान, कामिल पुंडीर, मोहम्मद, सुल्तान, रिहान, नफीस, आरिफ, लिपिक गंगाराम पासवान, प्रदीप कुमार, अरशद, कुंवर नदीम, रणवीर ठेकेदार आदि मौजूद रहे।