फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलन्दशहर के पॉज़िटिव मरीज़ की मेरठ में भी खंगाली जाएगी ट्रैवल हिस्ट्री

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलन्दशहर के पॉज़िटिव मरीज़ की मेरठ में भी खंगाली जाएगी ट्रैवल हिस्ट्री - मेडिकल की लैब में 100 से ज़्यादा सैम्पलों की जांच, पहला पॉजिटिव केस, मची खलबली मेरठ। बुलन्दशहर के पॉज़िटिव मरीज़ की मेरठ में भी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जाएगी। मेडिकल की लैब में 100 से ज़्यादा सैम्पलों की जांच हो चुकी है, यह पहला पॉजिटिव केस। इससे वहां खलबली मची रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मरीज के बारे में पता किया जाएगा कि वह मेरठ में तो कहीं नहीं आया था। किसी से तो नहीं मिला था। अगर यह मिला होगा तो उन लोगों की भी निगरानी की जाएगी। जरूरत लगी तो जांच भी कराई जाएगी। बुलंद शहर की इस मरीज के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की टीम में जुट गई हैं। यह पहला मरीज है जिसे मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में पॉजिटिव की पुष्टि हुई है अब तक यहां रविवार से जांच लैब शुरू हुई है तब से अब तक यहां 100 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं इनमें यह पहला केस है जो पॉजिटिव आया है बाकी रिपोर्ट नेगेटिव है। सुभारती में 180 बेड का आइसोलेशन वार्ड शुरू, लैब में कोरोना जांच की भी तैयारी मेरठ। सुभारती मेडिकल कॉलेज में 180 बेड का आइसोलेशन वार्ड शुरू कर दिया गया है। इसमें शुक्रवार को 2 मरीज भी भर्ती कराए गए थे। जिनकी मेडिकल कॉलेज में की जांच हुई। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव है। इसके अलावा सुभारती की लैब में कोरोना की जांच करने की भी तैयारी चल रही है सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि कोशिश है कि सुभारती में भी कोरोना की जांच हो, ताकि मेडिकल की लैब को सपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें