धर्म बदलकर फंसाया, तीन साल तक किया अस्मत से खिलवाड़
मेरठ। गंगानगर की रहने वाली एक महिला ने गुवाहाटी में तैनात एक फौजी पर धर्म बदलकर तीन साल तक अस्मत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
पुलिस के मुताबिक गंगानगर निवासी महिला के बताया कि उसकी शादी लगभग 12 साल पहले हुई है। उसका भाई फौज की तैयारी करता था। जिसके चलते सोनू नाम के एक युवक का उसके घर पर आना जाना था। एक दिन सोनू धमकी देकर उसको अपने साथ होटल में ले गया। जहां सोनू ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आसिफ उर्फ सोनू उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान सोनू सेना में भर्ती हो गया और उसकी तैनाती गुहावाटी में हो गई। आरोप है कि सोनू वहां भी एक मंदिर में रहकर अन्य हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनकी अस्मत से खिलवाड़ कर रहा है।
पीड़िता ने आरोपी की चैट और सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से बनाए गए अकाउंट के स्क्रीनशॉट एसएसपी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।