फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना में ट्रांसपोर्टरों को नहीं होगी परेशानी : सौरभ गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर में न्यू गुप्ता ट्रांसपोर्ट पर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के साथ बैठक हुई। इसमें आयुक्त सहित अन्य अफसरों ने ट्रांसपोर्टरों को भरोसा दिलाया कि सीएम ग्रिड योजना में ट्रांसपोर्टरों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ट्रांसपोर्टरों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों के सुझाव के बाद नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि सड़क के दोनों ओर तीन फीट के फुटपाथ से संबंधित समस्या का समाधान किया जाएगा। कहा गया कि फुटपाथ को सड़क के लेवल में लाया जा सकता है। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हानि नहीं होगी।
इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने कुछ तकनीकी विषय भी उठाए। इस दौरान पंकज अनेजा, अनुज विज, निक्कू, बाबू सेखों, समीर कोहली, केके शर्मा, राजा शर्मा, सनी गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें