फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नजर वाले चालकों के हाथ में जिंदगी की डोर

Sat, 09 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित सफर का दावा करने वाले रोडवेज विभाग की बसों को कमजोर नजर वाले चालक चला रहे हैं। इसका पता रोडवेज मुख्यालय के आदेश पर कराई जा रही चालकों की आई चेकिंग में चला। सोहराबगेट बस अड्डे पर कैंप में कई चालकों की नजर कमजोर मिली। वहीं एक चालक की आंख में मोतियाबिंद पाया गया।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित करने के लिए रोडवेज एमडी के. रवींद्र नायक ने प्रदेश के सभी रीजन में कार्यरत चालकों की आंखों का परीक्षण कराने के आदेश दिए थे। इसकी रिपोर्ट भी एमडी ने तलब की है, ताकि कमजोर नजर वाले चालकों को अक्षम करार देकर बस संचालन से हटाया जा सके। शुक्रवार को परिवहन विभाग के सहयोग से सोहराबगेट डिपो पर आई चैकअप कैंप का आयोजन किया गया।

डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि कैंप में रोडवेज, अनुबंधित और जेएनएनयूआरएम बसों के 140 चालकों की आंखों की जांच की गई। इसमें से 25 चालकों की नजर कमजोर मिली, जबकि एक चालक की आंख में मोतियाबिंद मिला। कमजोर नजर वाले चालकों की जिला अस्पताल में गहनता से जांच होगी। कैंप में आरआई राजेंद्र सिंह, पीटीओ एसपी पुनेठा, डॉ. अजय घई, डॉ. अशोक निगम, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. वेंकटेश्वर श्रीवास्तव, डॉ. मोहम्मद साबिर और अमित नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें