फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से खुल जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से खुल जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर
विज्ञापन

मेरठ। लॉक डाउन के बाद से बंद चला आ रहा ट्रांसपोर्ट नगर शुक्रवार से खुल जाएगा। बुधवार को बचत भवन में प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में उद्यमियों ने यह मुद्दा उठाया तो सामने आया कि ट्रांसपोर्ट नगर खोलने पर प्रशासन से नहीं बल्कि थाना टीपी नगर के स्तर से पाबंदी लगी थी।
मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री राकेश विग ने बताया कि लॉकडाउन के बाद ही से ट्रांसपोर्ट नगर को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। ऐसे में दवा आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी बाधित हो गई। तकनीकी कारणों में 15 टन के ट्रक में एक बार में सिर्फ दवा ही सप्लाई नहीं की जा सकती है। इसमें नॉन एसेंशियल आइटम का भी होना जरूरी होगा। तभी 15 टन का ट्रक लोड होकर जाएगा। थाना स्तर पर स्पष्ट आदेश था कि लॉक डाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही सप्लाई की जा जाएगी। ऐसे में जो वाहन जहां थे, वहीं रुक गए। मेरठ से सामान लेकर लखनऊ, वाराणसी, जम्मू्, पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान आदि स्थानों पर वाहनों को अनलोडिंग के बाद वहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (रोडवेज) के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से ट्रांसपोर्ट नगर को खोलने की अनुमति मांगी। रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन इस बात से पूरी तरह अनजान था कि ट्रांसपोर्ट नगर बंद है। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन और थानाध्यक्ष टीपी नगर से जानकारी ली गई। रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन की तरफ से ट्रांसपोर्ट नगर खोलने की अनुमति थी। लेकिन पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बंद कराया था।
5 हजार मजदूर लौटे अपने राज्य
मेरठ गुड्स एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री राकेश विग और अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में करीब पांच हजार मजदूर लोडिंग और अनलोडिंग से संबंधित कार्य करते थे। ट्रांसपोर्ट नगर बंद होने के कारण वह जम्मू और बिहार लौट गए। 450 लोग तो दो दिन पहले ही गए हैं।
बिना पास कैसे आएंगे कर्मचारी
ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 200 ट्रांसपोर्टर हैं। इनमें करीब 3500 कर्मचारी काम करते हैं, जो शहर और आसपास के गांवों से आते हैं। पास के बिना ये लोग किस प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंचेंगे। महामंत्री विग ने कहा कि शुरुआत से अगर व्यवस्था बनी होती तो अब तक सब सामान्य हो जाता।
विज्ञापन

आज मिल जाएगा पत्र
संयुक्त व्यापार संघ और मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएम का पत्र मिल जाएगा। महामंत्री राकेश विग ने कहा कि लोकल लेबर से व्यवस्था बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना होगा। पूरा कार्य नए सिरे से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें