जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह का स्वागत करते हैं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी
मेरठ। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह से मिलकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से भी अवगत कराया और इनका निदान कराने की मांग की। डीएम ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन के अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी, समीर कोहली, राजकुमार सचदेवा, ताहिर खान, सतीश, राजा शर्मा, बिट्टू गोस्वामी, रिंकू, जावेद बिट्टू, रवि आदि शामिल रहे। संवाद