फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहीं बदले ट्रांसफार्मर, किसानों की फसलें सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावनपुर थाना के गांव किनानगर निवासी हरपाल तोमर और मास्टर रतन लाल के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले पूर्व फुंक गए थे। दोनों ट्रांसफार्मर पर लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों के कनेक्शन हैं। गांव के ही किसान उदयपाल, मायाप्रकाश, महिपाल, रामपाल, श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व काफी भागदौड़ के बाद विद्युत उप केंद्र दतावली के जेई शेर सिंह ने दोनों ट्रांसफार्मर लगवाए थे। जिसके बावजूद एक भी दिन ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई नहीं हो सकी। जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों ने बताया कि जेई शेर सिंह से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि 24 घंटे में बदल दिया जाएगा लेकिन नहीं बदला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें