फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों के लिए निशुल्क योगशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिक्षा सेतु सेवा मिशन की ओर से शास्त्रीनगर सेक्टर-सात स्थित गौरी शंकर मंदिर पार्क में शुक्रवार से विद्यार्थियों के लिए निशुल्क योगशाला का शुभारंभ किया गया। योगशाला में छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रतिदिन सुबह छह से सात बजे तक योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। मिशन संचालक बीबी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने और भारतीय प्राचीन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से यह योगशाला 30 जून तक संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से बच्चों की स्मरण शक्ति तेज होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें