फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गिरने की कगार पर ट्रांसफार्मर, लकड़ियों के सहारे बचा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
सरूरपुर। गाुंव जसड़ सुल्तान नगर में ​लकड़ी के सहारे टिका ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में ईदगाह के पास नाले के किनारे रखा विद्युत ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन टूटने से ट्रांसफार्मर गिरने की कगार पर पर जिसे लेकर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के विद्युत उपकेंद्र सरूरपुर पर शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विद्युत संकट व ट्रांसफार्मर को गिरने से बचाने के लिए स्वयं लकड़ी लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीण हसीन, मुन्ना, आरिफ, जब्बार, मतीन, बाबू, परवेज, आस मोहम्मद ने बताया कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से नाले के किनारे लगे फाउंडेशन पर टिका हुआ है। पिछले एक सप्ताह से नाले के किनारे मिट्टी खिसकने और फाउंडेशन क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रांसफार्मर का आधार कमजोर हो गया है। मौजूदा स्थिति में ट्रांसफार्मर किसी भी समय गिर सकता है। इससे जहां विद्युत आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी हादसे का खतरा है। अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। जल्द आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें