फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, पांच सीनियर IPS अफसरों के तबादले

Thu, 17 May 2018 06:03 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। दीपेश जुनेजा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, दीपेश जुनेजा बने एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

वहीं कुमार रणविजय सिंह को स्टाफ ऑफिसर, एडीजी मेरठ जोन से अपर पुलिस अधीक्षक मेरठ नगर बनाया गया है। वहीं, श्रीप्रकाश द्विवेदी को मेरठ नगर के एएसपी से स्टाफ ऑफिसर एडीजी मेरठ जोन बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग लखनऊ की अपर पुलिस महानिदेशक तनुजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।

विज्ञापन

फाइल फोटो
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में तैनात वितुल कुमार को  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। जकी अहमद को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर की कमान सौंपी गई है।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस महानिरीक्षक रूल्स एवं मैनुअल उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें