फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली पलटने से बाइक सवार की मौत, दो घायल  

Sun, 11 Feb 2018 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर भूड़बराल के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। डिवाइडर से टकराकर ट्राली बाइक सवार युवक के ऊपर पलट गई। अस्पताल ले जाते समय युवक मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के कारण कई किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से वाहन को हटवाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी इकरामुद्दीन (48) पत्नी शहनाज और बेटी आसरीन के साथ बाइक से मुरादनगर जा रहा था। दिल्ली रोड पर भूड़बराल पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आए एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्राली डिवाइडर से टकराकर इकरामुद्दीन के ऊपर पलट गई। वहीं महिला और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से इकरामुद्दीन को ट्राली के नीचे से निकाला और एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इकरामुद्दीन की रास्ते में ही मौत हो गई। इकरामुद्दीन के बेटे साजिद ने बताया कि बहन आसरीन का मुरादनगर में एक डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है। तीनों वहीं जा रहे थे। थानाध्यक्ष परतापुर राशिद अली ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक तहरीर नही दी गई।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम
बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्राली बीच रोड पर पलट गई। इससे एक रोड पूरी तरह ब्लाक हो गई। जल्दी निकलने के चक्कर में चालक वाहनों को गलत साइड से निकालने लगे। वाहनों के फंसने के कारण जिस कारण मोहिउद्दीनपुर चौकी से परतापुर बाईपास पर करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन को बुलवाकर ट्राली को सड़क से हटवाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान कई वीआईपी गाड़ियां और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
मेरठ। दिल्ली रोड पर कार शोरूम के सामने बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगाें घायल को केएमसी अस्पताल भिजवाया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें