मेरठ। नागरिक सुरक्षा क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह मलिक, डिप्टी चीफ वार्डन द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा संगठन, आधुनिक युद्ध प्रणाली, आपदा एवं आपदा प्रबंधन, अग्निमिशन, प्राथमिक चिकित्सा, खोज, बचाव एवं राहत कार्य तथा विभिन्न प्रकार के उपकरणों विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक नवीन नारंग, सहायक उप नियंत्रक राजकुमार खत्री, डिवीजनल वार्डन मुकेश त्यागी,ऋषि कुमार शर्मा, पोस्ट वार्डन विनोद मदान आदि मौजूद रहें। संवाद