एन सी सी कैंप आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संचालित एनसीसी शिविर में कैडेट्स को विभिन्न सैन्य विषयों व व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। चयनित कैडेट्स को ऑब्स्टेकल प्रैक्टिस कराई। अन्य कैडेट्स ने पीटी एवं ड्रिल ग्राउंड पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके पश्चात कैडेट्स को आर्म्ड फोर्सेज, सीएपीएफ एवं पुलिस फोर्स के विषय में जानकारी दी। टोपोग्राफिकल फॉर्म्स, सेक्शन फॉर्मेशन एवं इन्फैंट्री वेपन्स पर भी व्याख्यान आयोजित किए। कैडेट्स को आरटी प्रोसीजर, कम्युनिकेशन एवं रेडियो सेट परिचय का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। एसएसबी प्रक्रिया पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया। जिसमें कैडेट्स को चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक गुणों के बारे में बताया गया। इंटर कॉलेज बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता का लिखित एवं प्रायोगिक आयोजन हुआ। वॉलीबाल इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में नवजीवन इंटर कॉलेज प्रथम रहा।