मोदीपुरम - पीएचडी पूरी करने पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. स्वाति चौहान को सम्मानित करते।
मोदीपुरम। क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी मेरठ को प्रकरण से अवगत कराए जाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मेरठ ने विद्या भवन पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर रुड़की रोड को दूसरा नोटिस जारी किया है। नोटिस में विद्यालय के बिना मान्यता संचालित होने पर गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुए दो दिन में मान्यता संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा में अभिलेख प्रस्तुत न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश प्रमुख (खेलों भारत) एवं शिक्षाविद् डॉ. धर्मेन्द्र सिंह की पहल पर मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।