सरधना। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर
सरधना। नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने की। कार्यशाला में नमस्ते योजना के तहत नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से आए शादाब ने सीवर और सेप्टिक टैंक स्वच्छता कर्मचारी और सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान शासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन के अनुसार सफाई कर्मियों को डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए वह अपने कार्य को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और जागरूकता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अमरनाथ, जय चौबे, फरहीन, बृजपाल सिंह, अमित पार्चा, अमित चौटाला, मोहन कुमार, आकाश पार्चा और आशीष, आकाश उपस्थित रहे।